Latest NewsCrime

मुंबई के गोवंडी में आग लगने से 10 कार क्षतिग्रस्त

मुंबई, मुंबई के गोवंडी इलाके में बृहस्पतिवार को आग की चपेट में आने से कम से कम 10 कार क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर बैंगनवाड़ी सिग्नल के पास पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे आग लग गई।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां खड़ी 10 से 12 गाड़ियां आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार का सीएनजी सिलेंडर भी फट गया।’’

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Chief Editor – Yusuf Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *