CrimeLatest News

मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद

मुंबई और आसपास के इलाकों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस की अपराध इकाई ने एक ऐसे ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो बाजार में भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स खपाने की तैयारी में था।

4 लाख रुपये से अधिक का कच्चा माल जब्त
मुंबई में ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 लाख रुपये से अधिक का कच्चा माल और रसायन जब्त किया है, जिससे 100 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (MD) तैयार की जा सकती थी। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए तस्करों के उस मंसूबे पर पानी फेर दिया गया है, जिसके तहत बाजार में भारी मात्रा में कृत्रिम मादक पदार्थ खपाने की तैयारी थी।

100 करोड़ रुपये के ड्रग्स बनाने का सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने की शुरुआत में मेफेड्रोन तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू हुई थी। इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई के मालवणी (सामान नगरी और आजमी नगर) और गोराई (मौज मनोरी) से रसायन और निर्माण उपकरण जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 4 लाख रुपये है। मीरा भायंदर-वसई विरार क्राइम यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख ने दावा किया कि तैयार उत्पाद के रूप में इनका संभावित बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम) संदीप डोईफोडे ने कहा कि अगर पुलिस जांच को केवल गिरफ्तारियों तक सीमित रखती और जांच नहीं करती, तो इस कच्चे माल को तैयार एमडी में बदल दिया जाता और तस्करों के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट कर दिया जाता।

13.61 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद
पुलिस के मुताबिक, अब तक पुलिस ने 13.61 करोड़ रुपये मूल्य की 6.773 किलोग्राम एमडी जब्त की है। जब्त की गई वस्तुओं में 255 लीटर औषधीय रसायन, सोडियम हाइड्रोक्साइड पैलेट्स, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, क्लोरोफॉर्म और प्रयोगशाला के विशेष उपकरण जैसे हीटिंग मेंटल और फ्लास्क शामिल हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 13.65 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई 4 अप्रैल को शुरू हुई थी। इस दिन ठाणे जिले के मीरा रोड के नयानगर इलाके में छापेमारी के दौरान फिरदौस अरबाज कुरैशी नामक महिला से 2.66 करोड़ रुपये मूल्य की 1.32 किलोग्राम एमडी बरामद हुई थी। फिरदौस और उसके पति अरबाज वकील कुरैशी से पूछताछ के बाद इस बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Cheif Editor- Yusuf Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *