Business

बांद्रा पूर्व के गरीब नगर में 100% जमींदोज हुआ अवैध अतिक्रमण, बुलडोजर एक्शन का कल आखिरी दिन

मुंबई: बांद्रा पूर्व के गरीब नगर इलाके में पश्चिम रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से चल रहा है। शुक्रवार शाम तक 100% (400)स्ट्रक्चर हटाए गए। इसी के साथ ही 100 ऐसे स्ट्रक्चर है, जिन्हें नहीं हटाना है, लेकिन उनके ग्राउंड के ऊपर बने बहुमंजिला फ्लोर को तोड़ा गया है। जिसकी तोड़त कार्रवाई भी 50% पूरी हो चुकी है। यह काम मैन्युअल ढंग से धीरे-धीरे किया जा रहा है, ताकि वहां रहने वालों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

23 मई को कार्रवाई का आखिरी दिन
मिली जानकारी के अनुसार, 100 घरों के लोगों को पुनर्वास करने के लिए प्लानिंग किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें पहले से घर खाली करने का समय भी दिया जा रहा है। आज यानी 23 मई को इस कार्रवाई का आखिरी दिन है।

दूसरी बार याचिका खारिज
इस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने दूसरी बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकारी ने बताया कि 21 मई को तोड़त कार्रवाई पर स्टे पाने के लिए दूसरी बार लिव पिटीशन जारी की गई थी, हालांकि हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। बता दें कि पहला लिव पिटीशन , तब मांगा गया था, जब इस मामले पर कोर्ट ने फैसला सुनाया था।

शुरू किया गया बेरिकेडिंग लगाने का काम
अधिकारी ने बताया कि मलबा धीरे धीरे हटाया जा रहा है। अभी तक उत्तर की तरफ का मलबा हटाया गया है, जो की रेलवे की जगह पर रखा जा रहा है, जिसे बाद में निर्धारित रेलवे जमीन पर ले जाया जाएगा। साथ ही बेरिकेडिंग लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है । रात में करीब ढाई सौ पुलिसकर्मी और 50 मलबा उठाने वाले कर्मचारी काम कर रहे हैं। यानी कुल 300 लोग वहां पर रात में भी मौजूद है। इसी के साथ ही दिन में भी काम करने के दौरान कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *