Crime

दवाइयों के नाम पर फर्जी इनवॉइस; ठाणे में 1.65 करोड़ की शराब जब्तउत्पादन शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

ठाणे |ठाणे में दवाइयों के नाम पर फर्जी इनवॉइस बनाकर दूसरे राज्यों से गोवा निर्मित भारतीय विदेशी मदिरा (IMFL) की तस्करी का मामला सामने आया है। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की उड़न दस्ते ने इस मामले में करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये की शराब जब्त की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई राज्य उत्पाद शुल्क आयुक्त Dr. Rajesh Deshmukh, सह आयुक्त (प्रवर्तन व सतर्कता) Prasad Surve, कोकण विभागीय उप आयुक्त Pradeep Pawar तथा अधीक्षक Pravin Tambe के मार्गदर्शन में की गई। पुख्ता सूचना के आधार पर उड़न दस्ता क्रमांक-1, ठाणे-1 ने मंगलवार (5 मई) शाम आर.सी. पाटिल टोल नाका से माजिवाडा रोड के बीच गश्त के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका।

एमपी-09-GG-7930 नंबर के अशोक लेलैंड कंपनी के छह चक्का कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें कार्टन बॉक्स में छिपाकर रखी गई ‘रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की’ की 180 मिली की सीलबंद बोतलें मिलीं। कुल 1450 बॉक्स (12,528 बल्क लीटर) शराब जब्त की गई, जो गोवा राज्य में निर्मित बताई जा रही है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 102/2026 दर्ज किया गया है और कंटेनर सहित कुल 1,65,11,500 रुपये का माल जब्त किया गया है। वाहन चालक पर्गत सिंह कर्तार सिंह और अमरीतबीर सिंह हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई निरीक्षक एम.पी. धनशेट्टी, उप निरीक्षक एन.आर. महाले, एस.आर. मिसाळ, सहायक उप निरीक्षक बी.जी. थोरात समेत अन्य कर्मचारियों की टीम ने अंजाम दी। मामले की आगे की जांच अधीक्षक Pravin Tambe के मार्गदर्शन में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *