Latest NewsCrime

ठाणे शहर पोलीस आयुक्तालय के 33 अधिकारी और कर्मचारियों को डीजीपी पदक घोषित

ठाणे : ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के 33 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को माननीय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदक घोषित किया गया है। उनकी उल्लेखनीय सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले इस सम्मान पर पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने सभी का अभिनंदन किया है।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित सहकर्मी अधिकारी और कर्मचारियों ने भी सम्मानित कर्मियों की सराहना की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों का पर्दाफाश करने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान घोषित किया गया है।

पदक प्राप्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों से पुलिस विभाग की छवि और अधिक मजबूत हो रही है, ऐसा मत भी इस अवसर पर व्यक्त किया गया।

Cheif Editor- Yusuf Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *