CrimeLatest News

कल्याण रेलवे स्टेशन इलाके में आधी रात पुलिस का ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’; 33 लोगों पर कार्रवाई

कल्याण – शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से महात्मा फुले चौक पुलिस थाने की ओर से रविवार देर रात विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त परिमंडल-3 अतुल झेंडे के मार्गदर्शन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अशोक होनमाने की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

11 मई 2026 की रात 11 बजे से लेकर तड़के 12:30 बजे तक कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर, एसटी बस स्टैंड, झुंजारराव मार्केट, नीलम गली समेत कई होटल और लॉज में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले, नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कुछ वेश्याओं को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने मुंबई पुलिस अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और मुंबई प्रोहिबिशन एक्ट के तहत कुल 33 मामलों में कार्रवाई दर्ज की। इसके अलावा शहर के चार लॉज की भी गहन जांच की गई।

इस विशेष अभियान में महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक (अपराध), सहायक पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक के साथ-साथ खडकपाड़ा, बाजारपेठ और कोळशेवाडी पुलिस थानों के कुल 32 पुलिसकर्मी शामिल हुए। सीआरएम मोबाइल टीम ने भी इस कार्रवाई में भाग लिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Chief Editor – Yusuf Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *