मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है। साथ ही उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा चुनाव नहीं देखा। ममता ने कहा कि मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा।
चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए। बाजपा ने 100 सीटों की लूट की है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है।
इंडिया ब्लॉक मेरे साथ
ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है। सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया। उन्होंने बताया कि राहुल, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया। ममता ने कहा कि कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है और कल अखिलेश यादव आ रहे हैं।
15 साल बाद सत्ता से बाहर हुईं ममता
बता दें कि ममता बनर्जी 2011 में सत्ता में आई थीं और इसके बाद लगातार तीन चुनाव में उनकी पार्टी टीएमसी ने जीत दर्ज की। 2021 में टीएमसी ने 214 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार उनकी पार्टी महज 80 सीटों पर सिमट कर रह गई।
इस बार बंगाल में भगवा पार्टी ने परचम लहरया। टीएमसी सिर्फ 80 सीटें ही जीत पाई। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं। उनको दूसरी बार बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने हराया है।
पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार
ममता बनर्जी को हराकर पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल में बाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। बंगाल में भाजपा का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस बार भाजपा का वोट शेयर 45.84 प्रतिशत रहा।

Cheif Editor- Yusuf Patel