अपराधताजा खबर

काल्हेर में देह व्यापार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; महिला दलाल गिरफ्तार, दो पीड़ितों को बचाया गया

ठाणे : भिवंडी के काल्हेर इलाके में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापेमारी कर एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मंगलवार शाम को की गई।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि “होटल वंश किचन, फैमिली रेस्टोरेंट एंड बार” के आसपास एक महिला दलाल असहाय महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेल रही है। इस सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने काल्हेर स्थित एकविरा कॉम्प्लेक्स इलाके में जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान संबंधित महिला दलाल को करीब शाम 4:35 बजे हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से दो पीड़ित महिलाओं को छुड़ाया गया, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनज़र उल्हासनगर-5 स्थित शांतीसदन में रखा गया है।

इस मामले में नारपोली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 143(1), 143(3) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमरसिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त विनय घोरपड़े के मार्गदर्शन में की गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैशाली गोरडे, उपनिरीक्षक स्नेहल शिंदे समेत टीम के अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Cheif Editor- Yusuf Patel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *