CrimeLatest News

33वें जन्मदिन पर पेट्रोल डालकर सड़क जलाने का खतरनाक स्टंट, रील स्टार गिरफ्तार

मुंबई – सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका खतरनाक उदाहरण मुंबई के गोरेगांव में सामने आया है। अपने 33वें जन्मदिन पर एक युवक ने राम मंदिर रोड पर पेट्रोल से ‘33’ लिखकर उसे आग के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फहाद खलील समशुद्दीन शेख (33) के रूप में हुई है, जो पेशे से कार डीलर है। सामने आए वीडियो में फहाद पहले सिगरेट जलाते हुए दिखाई देता है और उसी से सड़क पर डाले गए पेट्रोल को आग लगा देता है। देखते ही देखते सड़क पर आग की लपटें उठने लगती हैं। हैरानी की बात यह है कि आग लगाकर वह आराम से अपनी कार में बैठकर वहां से निकल जाता है।

25 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे एक यूजर ने इस वीडियो को मुंबई पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर टैग करते हुए शिकायत की थी। इसके बाद गोरेगांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक और व्यस्त सड़क पर इस तरह ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल करना बेहद गंभीर और खतरनाक अपराध है।

Chief Editor – Yusuf Patel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *