फर्जी एमएचएडीए आवास योजना: ठाणे के 11 निवासी ठगे गए; पुलिस ने जांच शुरू की, 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने फर्जी ‘एमएचएडीए आवास योजना’ में कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हुए 11 स्थानीय निवासियों के मामले में विस्तृत जांच शुरू की है और इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 11 निवासियों को सरकारी योजना के तहत कम लागत वाले आवास का लालच देकर ठगी की और बड़े वित्तीय लेनदेन के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बैंक खाते खोले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शुरुआत में, ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली 54 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) योजना के तहत रियायती दर पर घर दिलाने का वादा करके उसका विश्वास जीता था।
आरोपी ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को एमएचएडीए के फ्लैट कम कीमत पर देने का लालच देकर पिछले दो वर्षों में उनसे पैसे वसूले।

Chief Editor – Yusuf Patel